बलरामपुर महिला अस्पताल की कर्मचारी पर रिश्वतखोरी का आरोप, प्रसव के नाम पर पैसे लेने का वीडियो वायरल
उप्र के बलरामपुर जनपद के महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। महिला अस्पताल की कर्मचारी नीलम तिवारी पर प्रसव के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया जा रहा है।
इस कथित घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब देखने वाली बात होगी कि महिला कर्मचारी के ऊपर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है।



