अलीगढ़: किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, मुख्य अभियुक्त समेत तीन गिरफ्तार; 2 किलो चांदी व सोना बरामद
उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना खैर क्षेत्र के चिलकोरा गांव में पिछले दिनों किन्नर गुरु के घर में हुई चोरी का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त प्रभु समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना खैर क्षेत्र के चिलकोरा गांव में पिछले दिनों किन्नर गुरु के घर में हुई चोरी का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त प्रभु समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस नें गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 56 हजार रूपये की नगदी समेत 90 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी सहित वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार भी बरामद की है।
वही गिरफ्तार किए गए मुख्य आभूषण के खिलाफ विभिन्न जनपद में करीब 17 से अधिक मुकदमे दर्ज है, पुलिस नें चोरी की घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्तों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली खेर क्षेत्र के बिलखोरा गांव में दिनाक 21 जुलाई 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा किन्नर गुरु नीलम के घर में घुसकर घर का ताला तोडकर जेवरात व रुपये चोरी किए जाने की घटना को अंजाम दिया था।
अज्ञात चोरों द्वारा वादी के मकान से 70000 हजार रूपये नगद व कुछ सोने व चाँदी के आभूषण चोरी करने के संबध में थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 502/26 की धारा 331 (4)/305 (ए) बीएनएस एक्ट तहत मुकदमा पजीकृत किया गया था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
एसएसपी में निर्देश पर गठित की गई थाना खैर व क्रिमिनल इंटेलीजेंस बिंग (देहात) पुलिस की सयुक्त टीमो द्वारा चोरी की घटना के खुलासे हेतु यूपी के जनपद अलीगढ, आगरा, गाजियाबाद,नोएडा,मथुरा समेत राजस्थान व हरियाणा राज्य तक करीब 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखे गये।
सीसीटीवी ट्रेल व सर्विलांस की टेक्निकल इनपुट के सहयोग से थाने पर दर्ज मुकदमे से सबधित शातिर चोर गिरोह एक अभियुक्त प्रभू पुत्र खेम सिह समेत उसके दो साथी कैफ उर्फ मौहम्मद कैफ पुत्र इकबाल और गणेश पुत्र खेमा उर्फ खेम सिह निवासी कुम्हार मौहल्ला रूणकता शनिदेव रोड काली माँ का मन्दिर के पास जनपद आगरा को चोरी के आभूषण, नगद रुपये सहित एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस नें एनसीआर और आसपास के जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह के तीनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया एक गले का हार,एक जोडी झुमकी,एक चैन,पाँच लौंग,एक लाकिट,एक नथनी,दो अंगूठी,एक अंगूठी सफेद धातु ,तीन जोडी बिछिया, दस जोडी पायल समेत 1,56,000 रुपये की नगदी और चोरी के पैसों से खरीदी हुई एक कार बरामद की है।
पुलिस पूछताछ में तीनों अपराधियों द्वारा किन्नर गुरु के घर में घुसकर ताला तोड़ते हुए चोरी करने का जुर्म कबूल किया गया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुख्य अभियुक्त प्रभु के खिलाफ विभिन्न जनपदों में करीब 17 से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है,जो शातिर अपराधी डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में कई बार जेल भी जा चुका है।
जिसके चलते पुलिस नें अभियुक्तों से बरामदी के आधार पर उक्त अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। जिसके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक में चोरी की घटना का खुलासा करने वाले पुलिस की संयुक्त टीमों को 25 हजार रूपये इनाम दिए जाने की घोषणा की।


