बलरामपुर: उतरौला विधान सभा के पूर्व सपा प्रत्याशी हसीब खान ने कहा- अभी नहीं हुई है आधिकारिक घोषणा
उप्र के बलरामपुर जनपद की उतरौला विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी हसीब खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कहा कि अखबारों में करीब 100 प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की खबर आ रही है।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद की उतरौला विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी हसीब खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर कहा कि अखबारों में करीब 100 प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की खबर आ रही है। जिसमें उतरौला विधानसभा से हमारा भी नाम आ रहा है मगर मैं यह कहना चाहता हूं कि यह कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है।
समाजवादी पार्टी की कई सर्वे टीम अपना काम कर रही है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिसे भी उतरौला विधानसभा से टिकट देंगे, मैं उसके साथ मिलकर चुनाव जीताने का काम करूंगा। टिकट चाहे मुझे मिले या किसी और को और मैं हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहा हूं और रहूंगा।
वहीं हसीब खान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें ईद - उल- अजहा की दिली मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर उन्होंने अमन, भाईचारे, आपसी मोहब्बत और कौमी एकता का पैगाम दिया।
ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा , पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार, मुफ्ती मसीहुद्दीन, मौलाना बैतुल्लाह (गौसिया अरबी कॉलेज उतरौला के प्रिंसिपल) से विशेष मुलाकात हुई।
इसके अलावा अपने प्रस्तावक एवं पूर्व उतरौला नगर पालिका प्रत्याशी एजाज भाई, से भी मुलाकात कर मुबारकबाद दी और सिकंदर कुरैशी से भी मुलाकात की।
इकौना से भावी प्रत्याशी राजेश शुक्ला तथा बलरामपुर सदर से भावी प्रत्याशी कृष कुमार गिहार से भी भेंट कर क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।
हबीब खान ने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, कुर्बानी, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देती है। हमें इस मुबारक मौके पर समाज में मोहब्बत, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर अनवर खान, इंद्रजीत भारती, रहमान सिद्दीकी, साबिर खान, सलीम भाई, कल्लन भाई, रेनू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Janmat News 
