बहराइच के घाघरा बैराज पर 6 फीट का घड़ियाल देख मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
उप्र के बहराइच जनपद में रविवार सुबह 5 बजे चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 6 फीट लंबा घड़ियाल पुल पर चढ़ आया।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में रविवार सुबह 5 बजे चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 6 फीट लंबा घड़ियाल पुल पर चढ़ आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घाघरा नदी में क्लोजर के कारण पानी सूखा है। रास्ता भटककर घड़ियाल सूखे तल से सीधे बैराज के पुल पर पहुंच गया।
कर्मचारियों में दहशत फैल गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घड़ियाल को सुरक्षित रेस्क्यू कर वापस नदी में छोड़ दिया। कोई हताहत नहीं।


