बलरामपुर: मोटरसाइकिल और कार में जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियों में लगी आग; एक की मौत

उप्र के बलरामपुर जनपद में मोटरसाइकिल और कार में जोरदार टक्कर होने के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। मामला थाना कोतवाली उतरौला के उतरौला-बलरामपुर मार्ग पिपरी का है।

बलरामपुर: मोटरसाइकिल और कार में जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियों में लगी आग; एक की मौत
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद में मोटरसाइकिल और कार में जोरदार टक्कर होने के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। मामला थाना कोतवाली उतरौला के उतरौला-बलरामपुर मार्ग पिपरी का है।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और मोटरसाइकिल सड़क के किनारे जाकर पलट गई और दोनो गाड़ियों मे आग लग गई। इस दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। मौके काफी संख्या मे पहुंची लोगो की भीड़ ने आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौजूद रही।