बरेली में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा, नाले में बह गया 8 वर्षीय मासूम

उप्र के बरेली जनपद के आंवला कस्बे में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे भारी बारिश के दौरान 8 वर्षीय मासूम प्रीत नाले में बह गया।

बरेली में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा, नाले में बह गया 8 वर्षीय मासूम
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के आंवला कस्बे में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे भारी बारिश के दौरान 8 वर्षीय मासूम प्रीत नाले में बह गया।

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचा। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका।