मुजफ्फरनगर में विवाहिता से छेड़छाड़, विरोध करने पर मां व मामा पर धारदार हथियार से किया हमला
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल के ग्राम कुटेशरा में एक विवाहिता ने अपने देवर पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल के ग्राम कुटेशरा में एक विवाहिता ने अपने देवर पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का पति विदेश में रहता है। आरोप है कि जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
घटना के बाद जब पीड़िता की मां और मामा बीच-बचाव करने ससुराल पहुँचे, तो सास और ननदों ने उन पर धारदार हथियार (बलकटी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मां के सिर में गंभीर चोट आई है।
हमलावरों ने दोनों को कमरे में बंधक बना लिया, जिन्हें बाद में चरथावल डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मुक्त कराया। पीड़िता ने थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

Janmat News 
