बुलंदशहर पुलिस का शूटआउट ऑपरेशन, नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में वांछित बदमाश मुड़भेड़ में घायल

उप्र की बुलंदशहर पुलिस का शूटआउट ऑपरेशन जारी है। इसी क्रम में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित बदमाश से थाना गुलावठी पुलिस की मुड़भेड़ हुई है।

बुलंदशहर पुलिस का शूटआउट ऑपरेशन, नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में वांछित बदमाश मुड़भेड़ में घायल
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र की बुलंदशहर पुलिस का शूटआउट ऑपरेशन जारी है। इसी क्रम में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित बदमाश से थाना गुलावठी पुलिस की मुड़भेड़ हुई है।

बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया, जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बदमाश ने 16 जुलाई 2026 को कस्बा गुलावठी में एक 6 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शातिर बदमाश के विरुद्ध जनपद हापुड़ में हत्या, दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट जैसी घटनाओं के दो मुकद्दमे पूर्व में दर्ज हैं।

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान आमिर निवासी मौहल्ला फजरुल्ला थाना गुलावठी बुलन्दशहर के रुप में हुई। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। बदमाश से मुठभेड़ बुलंदशहर के थाना गुलावटी पुलिस की नत्थूगड़ी गेट के पास हुई है।