प्रतापगढ़ में कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में पुलिस, एसपी दीपक भूकर ने किया पैदल गश्त
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान एसपी ने प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी और किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ने यात्रा मार्गों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ पुलिस कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पैदल गश्त के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।
इस मौके पर थाना कोतवाली नगर पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन लगातार प्रभावी पुलिसिंग और सतत निगरानी के माध्यम से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है।


