फतेहपुर: बुजुर्ग दादा की हत्या करने वाला आरोपी पोता गिरफ्तार, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की थी हत्या
फतेहपुर जनपद में अपने ही बुजुर्ग दादा की हत्या करने वाला आरोपी पोता गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आला कत्ल एक बांस का डंडा भी बरामद किया है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में अपने ही बुजुर्ग दादा की हत्या करने वाला आरोपी पोता गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आला कत्ल एक बांस का डंडा भी बरामद किया है।
बता दें कि 13 नवंबर को घरेलू विवाद के चलते आरोपी धर्मेंद्र सिंह ने अपने दादा छत्रपाल की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र सिंह को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव से गिरफ्तार किया है।

Janmat News 
