भूमि विवाद में बोलेरो से टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर
कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगीटीकर गांव के वीजेधरा में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया।
कुशीनगर/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगीटीकर गांव के वीजेधरा में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने बोलेरो से दूसरे पक्ष के लोगों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही तुर्कपट्टी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर भेजा गया और स्थिति को शांत कराया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

Janmat News 
