महाराजगंज के श्याम मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, नगर पालिकाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने संभाली कमान

उप्र के महाराजगंज जनपद के नौतनवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नगर स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

महाराजगंज के श्याम मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, नगर पालिकाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने संभाली कमान
Published By- Diwaker Mishra

महाराजगंज से विजय चौरसिया की रिपोर्ट

महाराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महाराजगंज जनपद के नौतनवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नगर स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

नगर पालिकाध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी की अगुवाई में सभासदों, मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और पालिका कर्मचारियों ने मंदिर परिसर की सफाई की।

अभियान के दौरान लंबे समय से उपेक्षित रहे ब्लैक स्पॉट की सफाई कराकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देशभर में स्वच्छता पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

इस दौरान ईओ संदीप कुमार सरोज, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अभय कुमार, लल्लू जायसवाल, अनिल जायसवाल, दिनेश खेतान, पवन बेरीवाल सहित पालिका कर्मचारी व मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।