प्रतापगढ: बागेश्वर सरकार के स्वागत में राममय हुआ कुंडा, राजा भैया खुद एयरपोर्ट से लेकर पहुंचे बेंती राजभवन

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को प्रतापगढ के कुंडा के बेंती स्थित राजभवन पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

प्रतापगढ: बागेश्वर सरकार के स्वागत में राममय हुआ कुंडा, राजा भैया खुद एयरपोर्ट से लेकर पहुंचे बेंती राजभवन
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ/जनमत न्यूज़। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को प्रतापगढ के कुंडा के बेंती स्थित राजभवन पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया स्वयं गाड़ी चलाकर एयरपोर्ट से बागेश्वर सरकार को बेंती राजभवन लेकर पहुंचे। बागेश्वर सरकार के स्वागत में जगह-जगह श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।

जय श्रीराम और राम सियाराम के जयकारों से पूरा वातावरण राममय हो उठा। राजभवन पहुंचने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वहां स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। उनके आगमन से बेंती सहित पूरे कुंडा क्षेत्र में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ गई।