चंदौली: सपा नेत्री गार्गी पटेल हमला मामले में गरमाई राजनीति, अस्पताल मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

उप्र के चंदौली जनपद में सपा नेत्री गार्गी पटेल के पर हुए हमला मामले में राजनीति गरमा गई है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल गार्गी पटेल से मिलने कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।

चंदौली: सपा नेत्री गार्गी पटेल हमला मामले में गरमाई राजनीति, अस्पताल मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में सपा नेत्री गार्गी पटेल के पर हुए हमला मामले में राजनीति गरमा गई है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल गार्गी पटेल से मिलने कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।

इस दौरान हमले को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा- हमलावर भाजपा के सदस्य हैं। अरुण द्विवेदी ने कहा बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, व महिला वंदन बीजेपी का दिखावा है।

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हमले मामले अरुण द्विवेदी ने भाजपा को घेरते हुए कहा भाजपा सरकार द्वेष की राजनीति करती है।  

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा, गार्गी मामले में डीएम-एसपी का घेराव करेंगे। उन्होंने जनपद में बढ़ते अपराध को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

गौरतलब है कि सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव स्थित आवास पर हुए हमले का आरोप सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्यारेलाल व उनके परिजनों पर लगा है।