बरेली: बदमाश बिलाल घोसी पुलिस एनकाउंटर में घायल, गिड़गिड़ाकर बोला- साहब अब बरेली नहीं आऊंगा
उप्र के बरेली जनपद में गाजियाबाद जैसी घटना दोहराने वाला शातिर बदमाश बिलाल घोसी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में गाजियाबाद जैसी घटना दोहराने वाला शातिर बदमाश बिलाल घोसी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है।
31 मई को वकील बृजेश मिश्रा और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला करने वाले बिलाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। फिलहाल, घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा और चाकू बरामद किया है। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि बिलाल पर पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और अब उस पर सख्त गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Janmat News 
