नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे पहुंचे अयोध्या, रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन; कई मुद्दों पर की बात

उप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे। यहां सपा नेता आशीष पांडे उर्फ दीपू पांडे के रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की।

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे पहुंचे अयोध्या, रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन; कई मुद्दों पर की बात
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे। यहां सपा नेता आशीष पांडे उर्फ दीपू पांडे के रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की।

पश्चिम बंगाल चुनाव पर उन्होंने कहा कि नतीजे से पहले सिर्फ संभावनाएं ही जताई जा सकती हैं, लेकिन उन्हें ममता बनर्जी की सरकार बनने की उम्मीद है। आईपीएस अजय पाल शर्मा पर निशाना साधते हुए उन्हें "एनकाउंटर स्पेशलिस्ट" और भाजपा का करीबी बताया।

साथ ही चेतावनी भरे लहजे में कहा कि "समय आने पर सब देखा जाएगा।"त्वरित विकास योजना में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायकों को 5 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि विपक्ष के विधायकों को सिर्फ 1 करोड़ दिए जाते हैं।

नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें 2.95 करोड़ रुपये मिलने की बात कही और बताया कि इस मुद्दे पर वे मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख चुके हैं। महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार पर हमला बोला। कहा कि सरकार जल्दबाजी में फैसले ले रही है और महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर नहीं है।

वहीं समाजवादी पार्टी को महिला आरक्षण का समर्थक बताया। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे।