बरेली में 200 हिंदू परिवारों ने दी पलायन की चेतावनी, घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर
उप्र के बरेली जनपद में 200 हिंदू परिवारों ने पलायन की चेतावनी दी है। इन परिवारों ने घरों पर ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर लगाए हैं।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज। उप्र के बरेली जनपद में 200 हिंदू परिवारों ने पलायन की चेतावनी दी है। इन परिवारों ने घरों पर ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर लगाए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बरेली के थाना विशारतगंज क्षेत्र मोहम्मदगंज गांव में 200 हिंदू परिवारों ने पलायन करने की खुली चेतावनी दी है। इन परिवारों ने घरों पर “मकान बिकाऊ” के पोस्टर लगा दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप हर जुम्मे घरों के अंदर सामूहिक नमाज़ अदा की जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती है, उल्टा दबाव बनाया जाता है। जनवरी में 12 लोगों पर कार्रवाई के बाद एक महीने में फिर वीडियो सामने आने से विवाद ने दोबारा तूल पकड़ लिया है।
महिलाओं ने योगी सरकार से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित परिवारों ने योगी आदित्यनाथ से मामले में तुरंत हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हकीकत में 200 परिवार पलायन करेंगे या फिर जिहादी हिन्दू परिवारों पर राज करेंगे. मामले की गंभीरता और मौके की नजाकत एक दिन जिला प्रशासन के लिए नासूर बनेगी. एक दिन ये मसला नजीर बनेगा

Janmat News 
