मुख्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग निगम पोर्टल का किया शुभारंभ, प्रतापगढ़ में आउटसोर्स कर्मियों को दी गई पूरी जानकारी

उप्र की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्सिंग सेवा निगम के पोर्टल और वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह 'सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि' अभियान के तहत आउटसोर्सिंग कर्मियों को सशक्त बनाने की एक पहल है।

मुख्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग निगम पोर्टल का किया शुभारंभ, प्रतापगढ़ में आउटसोर्स कर्मियों को दी गई पूरी जानकारी
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्सिंग सेवा निगम के पोर्टल और वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह 'सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि' अभियान के तहत आउटसोर्सिंग कर्मियों को सशक्त बनाने की एक पहल है। इस दौरान आउटसोर्सिंग कर्मियों को कई सौगातें दी गईं।

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नगर पालिका परिषद बेल्हा, प्रतापगढ़ द्वारा तुलसी सदन, हादीहाल में आयोजित किया गया था। यहां आउटसोर्सिंग कर्मियों को 19 सितंबर 2025 के शासनादेश के अनुसार बढ़े हुए वेतन और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इन सुविधाओं में बढ़ा हुआ पारिश्रमिक, ईपीएफ और ईएसआईसी कटौती, सेवा संरक्षण और बीओसीडब्ल्यू पंजीकरण शामिल हैं। इसके तहत भवन और अन्य निर्माण कर्मियों का पंजीकरण कर डिजिटल माध्यम से उन्हें पहचान और जानकारी मिलेगी। साथ ही, सूचना कियोस्क (ई-हेल्प डेस्क) भी स्थापित की जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम लता सिंह ने बताया कि उनका लक्ष्य आउटसोर्सिंग कर्मियों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है। इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, एडीएम आदित्य प्रजापति और ईओ राकेश कुमार भी मौजूद थे।