औरैया पुलिस परिसर को हरा-भरा रखने की पहल, अनुपम वाटिका का एडीजी कानपुर जोन ने किया शुभारंभ

उप्र की औरैया कोतवाली परिसर में नवनिर्मित “अनुपम वाटिका” का एडीजी कानपुर जोन ने शुभारंभ किया। एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी कानपुर रेंज यमुना प्रसाद और एसपी औरैया अभिषेक भारती की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

औरैया पुलिस परिसर को हरा-भरा रखने की पहल, अनुपम वाटिका का एडीजी कानपुर जोन ने किया शुभारंभ
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र की औरैया कोतवाली परिसर में नवनिर्मित अनुपम वाटिकाका एडीजी कानपुर जोन ने शुभारंभ किया। एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी कानपुर रेंज यमुना प्रसाद और एसपी औरैया अभिषेक भारती की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पुलिस परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा और सकारात्मक वातावरण देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। वहीं ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पंचमुखी मंदिर डबल मर्डर केस में प्रभावी पैरवी करने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया।

10 दोषियों को उम्रकैद की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अभियोजन अधिकारी और पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए। जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा, एडीजीसी क्राइम चन्द्रभूषण तिवारी समेत चार लोगों को प्रशस्ति पत्र मिला।

इस दौरान एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी यमुना प्रसाद और एसपी अभिषेक भारती ने पुलिस-अभियोजन टीम की प्रभावी पैरवी की सराहना की।