चंदौली में दिवंगत किसान नेता के घर पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों की समस्याओं पर दी आंदोलन की चेतावनी

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के खड़ेहरा गांव पहुंचे।

चंदौली में दिवंगत किसान नेता के घर पहुंचे राकेश टिकैत, किसानों की समस्याओं पर दी आंदोलन की चेतावनी
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के खड़ेहरा गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत किसान नेता रामाश्रय यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान टिकैत ने किसानों के मुद्दों पर सरकार की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। टिकैत ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार केवल आश्वासन दे रही है।

उन्होंने फसल नुकसान के मुआवजे की जटिल प्रक्रिया पर चिंता व्यक्त की, जिससे किसानों को समय पर राहत नहीं मिल पा रही है। टिकैत ने 'फार्मर रजिस्ट्री' जैसी नई व्यवस्थाओं को भी किसानों के लिए परेशानी का कारण बताया।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। टिकैत ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की कमी से किसानों और आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

राकेश टिकैत ने अधिग्रहित भूमि का जल्द मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने हाल ही में सड़क हादसे में मृत किसान के परिजनों को 25 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने की भी मांग उठाई।

टिकैत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करना जारी रखा, तो आने वाले समय में देशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत लगातार खराब हो रही है और जमीनी स्तर पर कोई राहत नहीं मिल रही है।

उन्होंने मुआवजा प्रक्रिया को जटिल बताते हुए कहा कि किसान परेशान हैं। टिकैत ने दोहराया कि किसानों के हक के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत किसान नेता रामाश्रय यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।