प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल की मदद से 147 गुम मोबाइल बरामद

तकनीक का सही इस्तेमाल करते हुए उप्र की प्रतापगढ़ पुलिस ने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल की मदद से 147 गुम मोबाइल बरामद
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट  

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। तकनीक का सही इस्तेमाल करते हुए उप्र की प्रतापगढ़ पुलिस ने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से कुल 147 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख 52 हजार रुपये है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के निर्देशन में सर्विलांस टीम और जनपद के सभी थानों की साइबर टीमों ने सितंबर माह में यह अभियान चलाया।

रैंकिंग में शानदार छलांग

प्रतापगढ़ जनपद पुलिस सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अप्रैल माह की 40वीं रैंक से सुधार करके सितंबर माह में पांचवी रैंक हासिल की है। 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन स्थित साइबर कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में  ASP ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।