ग्रामोदय पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, यस वर्मा ने 96% के साथ किया टॉप
इस शानदार उपलब्धि पर ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रामपुर के प्रबंधक पी.एन. सिंह, चेयरमैन डॉ. संदीप सिंह, निदेशक इंजीनियर दीपक सिंह एवं प्रधानाचार्य रेखा ओझा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अयोध्या से आजम खान की रिपोर्ट —
अयोध्या/जनमत न्यूज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अयोध्या जनपद के ग्रामोदय पब्लिक स्कूल, रामपुर सरधा का परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के छात्र यस वर्मा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनुभव सिंह पटेल ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा मोहम्मद यूसुफ ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खास बात यह रही कि विद्यालय के कुल 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस शानदार उपलब्धि पर ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रामपुर के प्रबंधक पी.एन. सिंह, चेयरमैन डॉ. संदीप सिंह, निदेशक इंजीनियर दीपक सिंह एवं प्रधानाचार्य रेखा ओझा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा टॉपर छात्र यस वर्मा को उनके गांव कर्मा में सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उनके पिता लाल बहादुर वर्मा, बाबा श्याम लाल वर्मा सहित पूरे परिवार को सम्मानित किया गया, जिससे गांव में भी खुशी का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम में चीफ डॉक्टर उग्रसेन सिंह, डॉ. राकेश वर्मा, कौशलेंद्र पाल, शैलेंद्र वर्मा, रामकरण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी संसाधनों की कमी के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

Janmat News 
