खेत की मेड़ पर मिला अधेड़ का शव, जहरीले जंतु के काटने की आशंका

रायबरेली के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुढ़ी सागरपुर गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब धान की रोपाई कर लौट रहे मजदूरों ने खेत की मेड़ किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामबरन सिंह के रूप में हुई है।

खेत की मेड़ पर मिला अधेड़ का शव, जहरीले जंतु के काटने की आशंका
REPORTED BY - MAHATAB KHAN, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

रायबरेली/जनमत न्यूज। जनपद रायबरेली के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुढ़ी सागरपुर गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब धान की रोपाई कर लौट रहे मजदूरों ने खेत की मेड़ किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामबरन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामबरन सिंह मंगलवार शाम करीब 6 बजे खेत की मेड़ बंद करने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस न लौटने पर घरवालों को चिंता होने लगी। बुधवार सुबह मजदूरों ने शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की मौत किसी जहरीले जंतु के काटने से हुई है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।