सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

भदोही से आनंद तिवारी की रिपोर्ट —

भदोही/जनमत न्यूज। जनपद के कोतवाली क्षेत्र स्थित रजपुरा-इंदिरा मिल हाईवे पर बुधवार भोर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार हरियांव निवासी करन गौतम (20) की बहन की मंगलवार को शादी थी। शादी समारोह और फेरे की रस्म पूरी होने के बाद करन अपने रिश्तेदार कपसेठी निवासी अर्जुन (21) और रोहन (19) के साथ बुधवार भोर करीब तीन बजे अपाचे बाइक से इंदिरा मिल चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान रामरायपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख भदोही बाल विद्या विकास यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।