भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब व सिगरेट के साथ तस्कर गिरफ्तार!

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति को.......

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब व सिगरेट के साथ तस्कर गिरफ्तार!
Publishesd by- JYOTI KANOJIYA

Repored By- Vijay Chaurasiya

सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध विदेशी शराब और सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी सोनौली उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं तस्करी रोकथाम अभियान चला रहे थे। इसी दौरान ग्राम फरेन्दी तिवारी-तिलहवा रोड स्थित बाउंड्रीवाल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (रेड लेबल जॉनी वॉकर, 750 एमएल) तथा दो ट्रॉली बैगों में रखे गोल्ड फ्लैक सिगरेट के 38 पैकेट बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान यशपाल गावा (72 वर्ष) पुत्र हाकम राय गावा, निवासी ए-68 गणेश नगर, थाना तिलक नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना सोनौली में मु0अ0सं0 59/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमाकांत सरोज, कांस्टेबल बासुदेव यादव, अश्वनी यादव एवं आयुष चौबे शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।