मुजफ्फरनगर: बेटी पैदा होने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकालने और तीन तलाक देने का आरोप

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ककरौली में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर बेटी पैदा होने के बाद मारपीट करने, घर से बाहर निकालने और तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है।

मुजफ्फरनगर: बेटी पैदा होने पर विवाहिता से मारपीट, घर से निकालने और तीन तलाक देने का आरोप
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट  

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ककरौली में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर बेटी पैदा होने के बाद मारपीट करने, घर से बाहर निकालने और तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है।

विवाहिता का कहना है कि वह अब घर के बाहर बैठने को मजबूर है। विवाहिता के मुताबिक, जनपद मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में उसकी लिंग जांच कराई गई थी, जिसके बाद से ही परिवार में विवाद शुरू हुआ।

विवाहिता का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और अधिक बिगड़ गया तथा उसके साथ मारपीट की गई। मामले से जुड़ा मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

विवाहिता ने पूरे मामले में पुलिस-प्रशासन से जांच कर कार्रवाई और न्याय की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर से पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।