प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण का कराया पुनर्भ्यास; ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी
उप्र के प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस लाइन में आज शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस लाइन में आज शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों से टोलीवार ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण तथा विभिन्न अभ्यासों का पुनर्भ्यास कराया गया। अधिकारियों ने जवानों को अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पूरे परेड मैदान की वास्तविक समय (रियल-टाइम) निगरानी ड्रोन कैमरे के माध्यम से की गई। इससे प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया गया।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। ड्रोन निगरानी के माध्यम से प्रशिक्षण व्यवस्था का भी लगातार अवलोकन किया गया।


