बहराइच से दिल दहलाने वाली खबर, 12 वर्षीय बच्चे को गहरे पानी में खींच ले गया मगरमच्छ

उप्र के बहराइच जनपद से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया।

बहराइच से दिल दहलाने वाली खबर, 12 वर्षीय बच्चे को गहरे पानी में खींच ले गया मगरमच्छ
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया।

यह बेहद दर्दनाक घटना बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के टिकुरी गांव से सामने आई। नदी किनारे मगरमच्छ के हमले से हड़कंप मच गया। दरअसल, नदी किनारे धान की रोपाई के दौरान 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ बच्चे को गहरे पानी की ओर खींच ले गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, प्रशासन पूरे मामले की पड़ताल कर रहा है।