प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे प्रतापगढ़, विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों संग करेंगे बैठक

उप्र सरकार में मंत्री और प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह आज शनिवार को जनपद के दौरे पर पहुंचे।

प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे प्रतापगढ़, विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों संग करेंगे बैठक
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र सरकार में मंत्री और प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह आज शनिवार को जनपद के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।

अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत करते हुए जिले की प्रशासनिक एवं विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी दी। गेस्ट हाउस पर स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री विकास भवन के लिए रवाना हुए।

विकास भवन में सेवा संकल्प अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। बैठक में अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

प्रभारी मंत्री अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं। इसके अलावा विकास भवन में जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के विकास कार्यों और प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर भी बैठक होगी।

इसमें सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े प्रस्ताव प्रभारी मंत्री के समक्ष रखे जाएंगे।