पीलीभीत: G20 के मंच पर जितिन प्रसाद ने रखा भारत के युवाओं का विजन, स्थानीय युवाओं को मिलेगा लाभ

उप्र के पीलीभीत जनपद के किसान नेता एवं क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने कहा कि पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का अमेरिका के चैपल हिल में G20 Innovation Ministerial Session में भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

पीलीभीत: G20 के मंच पर जितिन प्रसाद ने रखा भारत के युवाओं का विजन, स्थानीय युवाओं को मिलेगा लाभ
Published By- Diwaker Mishra

पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट  

पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र के पीलीभीत जनपद के किसान नेता एवं क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक देवस्वरूप पटेल ने कहा कि पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का अमेरिका के चैपल हिल में G20 Innovation Ministerial Session में भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

पटेल ने कहा कि इस बैठक में तीन महत्वपूर्ण विषयों - नवाचार नीति, तकनीक से समृद्धि और कुशल तकनीकी कार्यबल के विकास पर चर्चा हुई। आदरणीय जितिन प्रसाद जी ने वहां भारत के दृष्टिकोण को रखा कि कैसे नए विचारों को अवसरों में बदला जाए।

"इसका सीधा लाभ हमारे पीलीभीत के युवाओं को भी मिलेगा। जब केंद्र सरकार स्किल्ड वर्कफोर्स और इनोवेशन पर काम करेगी तो हमारे क्षेत्र के ITI, पॉलिटेक्निक और डिग्री कॉलेज के छात्रों को नई तकनीक, स्टार्टअप और रोजगार के वैश्विक अवसर मिलेंगे। माननीय जितिन प्रसाद जी के माध्यम से पीलीभीत का युवा भी ग्लोबल इकॉनमी से जुड़ेगा।"

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज G20 में इनोवेशन का नेतृत्व कर रहा है और इसका श्रेय हमारे जनप्रिय सांसद श्री जितिन प्रसाद जी जैसे युवा नेताओं को जाता है।