महराजगंज: दुकान के कर्मचारी से ग्राहक ने की मारपीट, भुगतान के लिए फ़ोन किए जाने से था नाराज़

उप्र के महराजगंज जनपद की एक कपड़े की दुकान पर कर्मचारी से मारपीट की खबर सामने आ रही है। मारपीट का यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

महराजगंज: दुकान के कर्मचारी से ग्राहक ने की मारपीट, भुगतान के लिए फ़ोन किए जाने से था नाराज़
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद की एक कपड़े की दुकान पर कर्मचारी से मारपीट की खबर सामने आ रही है। मारपीट का यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

मामला जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे का है। मिली जानकारी के अनुसार बिना भुगतान चादर घर ले जाने के बाद कर्मचारी ने फोन किया था जिससे नाराज ग्राहक ने दुकान के अंदर कर्मचारी को कई थप्पड़ मारे।

घटना का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित कर्मचारी ने आरोपियों के खिलाफ कोल्हुई थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फ़ैल गया है।