अयोध्या: शौर्य दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती, निकाली गई शौर्य यात्रा

उप्र के अयोध्या जनपद में महाराणा प्रताप जी की जयंती शौर्य दिवस के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद व करणी सेना के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई।

अयोध्या: शौर्य दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती, निकाली गई शौर्य यात्रा
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में महाराणा प्रताप की जयंती शौर्य दिवस के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद व करणी सेना के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। 

यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने शामिल होकर जय महाराणा प्रताप और जय भवानी के नारे लगाए। शौर्य यात्रा जेल के पीछे से शुरू होकर सिविल लाइन, रिकाबगंज, और नियांवा मार्ग होते हुए गुप्ता घाट पहुंची और वहां पर स्थित महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर याद किया।

शौर्य यात्रा को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान और अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व अमरीश सिंह, और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने रवाना किया।

वही अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह व अमरीश सिंह ने बताया कि सूर्यवीर महाप्रतापी महाराणा प्रताप जी की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई जा रही है। मैं सभी को बधाई शुभकामनाएं देता हूं।

आज की यह विशाल रैली इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी और हर वर्ष 9 मई को इसी तरह से शौर्य यात्रा निकाली जाएगी इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

इस कार्यक्रम में करणी सेना के जुड़ने से अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद और मजबूत हुआ है। मैं सभी युवाओं से कहना चाहता हूं कि हम लोगों को महाराणा प्रताप जी के जीवन से सीख लेना चाहिए कि उन्होंने देश हित में और राष्ट्रहित में जो कार्य किए हैं। और सनातन धर्म को ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया है।

हम सभी को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए, उनके बताए हुए मार्गों पर चलें और हमेशा अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें और गरीब असहाय लोगो की मदद करे। यात्रा का आयोजन क्षत्रिय कल्याण परिषद व करणी सेना के नेतृत्व में किया गया।