प्रतापगढ़ में नुक्कड़ नाटक के जरिए दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल का संदेश, सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में 6वें नेशनल फार्मेकोविजिलेंस वीक के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में 6वें नेशनल फार्मेकोविजिलेंस वीक के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया।
छात्रों ने बताया कि सही दवा, सही खुराक और सही समय पर चिकित्सकीय सलाह बेहद जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक का सेवन न करने की अपील की गई।
दवा से किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सोमनाथ, सीएमएस डॉ. शैलेन्द्र कुशवाहा समेत चिकित्सक एवं फार्माकोलॉजी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।



