पुलिस ने फूला गांव चोरी कांड का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख के जेवरात व नकदी बरामद
मोहनगंज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 41 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
अमेठी/जनमत न्यूज़। थाना मोहनगंज क्षेत्र के फूला गांव में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मोहनगंज पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गए करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 41 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बीते 30 जनवरी को श्रीमती सेमऊ निवासी थाना मोहनगंज ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को वह अपनी पुत्री के साथ दामाखेड़ा, छत्तीसगढ़ में सत्संग में गई थीं। जब वे वापस अपने घर लौटीं तो देखा कि अज्ञात चोरों ने उनके घर के अंदर रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर ली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान थाना मोहनगंज पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने चार अभियुक्तों सूरज, राजकुमार, अर्जुन और दीपक सिंह, सभी निवासी थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा की गई जामा तलाशी में अभियुक्त सूरज के कब्जे से एक चैन, एक अंगूठी, एक हार पीली धातु, दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल सफेद धातु तथा 10,000 रुपये नकद बरामद किए गए। अभियुक्त राजकुमार के पास से दो नाक की कील, एक मंगलसूत्र पीली धातु, दो जोड़ी बिछिया, एक सिक्का सफेद धातु और 11,000 रुपये नकद मिले। अभियुक्त अर्जुन के कब्जे से एक मांग टीका, एक जोड़ी कान के झुमके, एक जोड़ी हाथफूल, चार जोड़ी बिछिया सफेद धातु तथा 10,000 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं अभियुक्त दीपक सिंह के पास से एक नाक की नथुनी पीली धातु, एक हाफ पेटी, दो जोड़ी बिछिया, एक बिस्किट सफेद धातु और 10,000 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त सूरज ने बताया कि रमेश उसके पारिवारिक चाचा हैं और उनकी पत्नी सेमऊ गांव में रहती हैं। सूरज ने बताया कि 20 जनवरी को सेमऊ अपनी पुत्री के साथ सत्संग में गई थीं और घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों राजकुमार, अर्जुन और दीपक के साथ मिलकर 20/21 जनवरी की रात रमेश के घर में घुसकर अलमारी और बक्से का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी के जेवरात व 41,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। आज सभी आरोपी चोरी किए गए सामान का आपस में बंटवारा करने के लिए एकत्र हुए थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
बरामदगी के आधार पर थाना मोहनगंज पुलिस ने मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.