रणबीर कपूर की एनिमल पार्क का वार होगा और भी ज्यादा खतरनाक, शूटिंग से कहानी तक आ गई पूरी अपडेट
साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। अपनी रोमांटिक छवि छोड़कर रणबीर मूवी में बिल्कुल रॉ और क्रूर रूप में दिखाई दिए।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। साल 2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। अपनी रोमांटिक छवि छोड़कर रणबीर मूवी में बिल्कुल रॉ और क्रूर रूप में दिखाई दिए।
फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने एक छोटी सी झलक के साथ ये बता दिया था की वह एक्शन ड्रामा फिल्म का सीक्वल 'एनिमल पार्क' लेकर आएंगे। सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' दो साल बाद अब जापान में रिलीज होने जा रही है।
रिलीज से पहले जापान पहुंचें संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म 'एनिमल पार्क' पर अपडेट देते हुए बताया कि फिल्म शूटिंग कब से शुरू होगी और कहानी कैसे मोड़ लेगी।
कब फ्लोर पर जाएगी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल पार्क'?
संदीप रेड्डी वांगा की एक्शन से भरपूर इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा लंबे समय तक इंतजार करना होगा। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल पार्क' को लेकर कहा, "मेरी मौजूदा फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही 'एनिमल पार्क' की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
उसमें कई एनिमल होंगे। ये दो ऐसे भाइयों की वॉर है, जिसमें दोनों एक जैसे दिखते हैं, तो इस कारण ही मुझे लगा कि फिल्म के लिए बेस्ट टाइटल 'एनिमल पार्क' है। फिलहाल हमारा यही प्लान है की हम मिड 2027 में 'एनिमल पार्क' की शूटिंग शुरू कर देंगे।"
डबल कैरेक्टर निभाने के लिए एक्साइटेड हैं रणबीर कपूर
संदीप रेड्डी वांगा के अलावा रणबीर कपूर ने भी फिल्म के सीक्वल 'एनिमल पार्क' की प्रोग्रेस को लेकर बात की और कहा, "संदीप के साथ सेट पर लौटकर इस किरदार को निभाने का इंतजार मैं और ज्यादा नहीं कर सकता हूं।
इसमें मुझे एक और किरदार निभाना है, क्योंकि यह स्टोरी की कंटीन्यूटी है। जब हम फिल्म 'एनिमल' के पहले पार्ट की शूटिंग कर रहे थे, तब से ही संदीप के दिमाग में फिल्म के दूसरे पार्ट को बनाने का ख्याल चल रहा था।"
संदीप रेड्डी वांगा के साथ क्रिएटिव कोलाब्रेशन को लेकर रणबीर कपूर बोले, "एक एक्टर के रूप में मेरे लिए यह बहुत ही एक्साइटिंग और प्रेरणादायक है। संदीप और मैं लगातार कई महीनों और हफ्तों से चैट कर रहे हैं, अलग-अलग आइडियाज शेयर कर रहे हैं। मैं रणविजय और अजीज का किरदार निभाने का इंतजार नहीं कर सकता।"
जापान में कब रिलीज होगी 'एनिमल'?
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' जापान में 13 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का प्रीमियर 'जापान' में होना रणबीर कपूर के लिए बेहद इमोशनल और गौरव का पल है।
उनके दादा राज कपूर की जापान में अपने जमाने में एक बड़ी फैन फॉलोइंग रही है। आज भी जापानी प्रशंसक उन्हें फिल्म 'आवारा' और 'श्री 420' के लिए याद करते हैं, जिन्हें उस समय जापान में सराहा गया था।

Janmat News 
