नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
बहराइच/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला जनपद बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्त अजमेर के पैर में गोली मार दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पचपकरी गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ आरोपी अजमेर ने जबरन दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था और नेपाल भागने की कोशिश में था।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और देर रात घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अजमेर ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसे गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
बहराइच के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। अभियुक्त का अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं पुलिस ने कहा है कि किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Janmat News 
