प्रतापगढ़: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना संग्रामगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंशु सिंह सेंगर व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक पटेल (21 वर्ष), पुत्र रामविशाल पटेल, निवासी ग्राम काशीपुर, थाना संग्रामगढ़ को थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव के बाहर स्थित टावर के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना संग्रामगढ़ में धारा 69/64 (1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया।