मुजफ्फरनगर: भाकियू नेता फारूक पर धमकी और परिवार तोड़ने का आरोप, पीड़ित ने की SSP से शिकायत

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी अजीम पुत्र शमीम अहमद ने एसएसपी को शिकायत देकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के कथित नेता फारूक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुजफ्फरनगर: भाकियू नेता फारूक पर धमकी और परिवार तोड़ने का आरोप, पीड़ित ने की SSP से शिकायत
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार  की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी अजीम पुत्र शमीम अहमद ने एसएसपी को शिकायत देकर भारतीय किसान यूनियन तोमर के कथित नेता फारूक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि फारूक के उसकी पत्नी से संबंध हैं और ससुराल पक्ष के साथ मिलकर उसे धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसे किसी झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है।

अजीम के अनुसार उसके दो छोटे बच्चे वर्तमान में उसके पास हैं, जिनकी देखभाल परिजन कर रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर सुरक्षा एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर आधारित हैं। मामले की सत्यता और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।