बुलंदशहर: दांतों से कार खींचकर गंगाजल ले जा रहे श्रद्धालु बने आकर्षण का केंद्र, लोगों ने की भक्ति की सराहना
उप्र के अलीगढ़ जनपद के जट्टारी के पास छजूपर गांव निवासी नरेंद्र हरिद्वार से अपने गांव तक भगवान शिव की प्रतिमा वाली कार को दांतों से रस्सी के सहारे खींच रहे हैं।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के जट्टारी के पास छजूपर गांव निवासी नरेंद्र हरिद्वार से अपने गांव तक भगवान शिव की प्रतिमा वाली कार को दांतों से रस्सी के सहारे खींच रहे हैं।
नरेंद्र ने 10 जुलाई को हरिद्वार से यात्रा शुरू की थी और 10 अगस्त को गांव पहुंचकर 11 अगस्त शिवरात्रि पर भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद से गुजरते समय लोगों की भीड़ जुटी, कई लोगों ने वीडियो बनाकर उनकी भक्ति की सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा भीषण गर्मी और भारी कार के बावजूद नरेंद्र की आस्था और संकल्प काबिले तारीफ है।


