सऊदी में पति और बेटे को छोड़कर बहराइच आई प्रेमिका को मिला धोखा, प्रेमी निकला शादीशुदा
सऊदी में शेख के यहां नौकरी करने वाले उप्र के बहराइच जनपद जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम खिदरापुर निवासी नदीम से शबाना की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। तेलंगाना के हैदराबाद निवासी 40 वर्षीय शबाना ने सऊदी अरब में एक शेख से शादी की थी। उसका 18 वर्षीय बेटा सैफ भी उसके साथ रहता था।
सऊदी में शेख के यहां नौकरी करने वाले उप्र के बहराइच जनपद जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम खिदरापुर निवासी नदीम से शबाना की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।
प्रेम परवान चढ़ने पर करीब आठ माह पहले शबाना पति और 18 वर्षीय बेटे को सऊदी में छोड़कर नदीम के पास खिदरापुर आ गई। यहां पहुंचने के बाद उसे पता चला कि जिस प्रेमी के भरोसे उसने अपना घर-परिवार छोड़ा, वह पहले से उज्मा नामक महिला से शादीशुदा है। शनिवार रात करीब सात बजे इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
आहत शबाना अपनी छह माह की बच्ची को लेकर जरवलरोड रेलवे स्टेशन पहुंच गई और आत्महत्या का निर्णय ले लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और पूछताछ की जा रही है।