अलीगढ़ में कक्षा 8 की छात्रा ने घर में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
छात्रा Aligarh Muslim University से संबद्ध एबीके स्कूल की छात्रा थी और आठवीं कक्षा में अध्ययनरत थी।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट —
अलीगढ़/जनमत न्यूज। अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित धौर्रा माफी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एबीके स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 8वीं की एक छात्रा ने घर में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।
बताया जा रहा है कि छात्रा Aligarh Muslim University से संबद्ध एबीके स्कूल की छात्रा थी और आठवीं कक्षा में अध्ययनरत थी। परिजनों के अनुसार, घटना घर के अंदर हुई। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे तत्काल बच्ची को उपचार के लिए Jawaharlal Nehru Medical College लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.