संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
शादी को करीब चार वर्ष हुए थे और आए दिन ससुराल पक्ष से विवाद की शिकायतें मिलती थीं। उनका कहना है कि साबिया की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
रायबरेली/जनमत न्यूज। जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नेवादा बाबूगंज गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान साबिया बानो पत्नी शरीफ अली के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही ऊंचाहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालीजनों का कहना है कि साबिया ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की है, जबकि मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
मायके वालों के अनुसार, शादी को करीब चार वर्ष हुए थे और आए दिन ससुराल पक्ष से विवाद की शिकायतें मिलती थीं। उनका कहना है कि साबिया की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
थाना प्रभारी ऊंचाहार ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Janmat News 
