बलरामपुर: महराजगंज तराई में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, 2027 के चुनाव का भरा हुंकार
उप्र के बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज तराई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ मनाया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज तराई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ मनाया।
केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई और अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सपा नेता डॉ. भानु त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर डॉक्टर भानु त्रिपाठी ने कहा कि पीडीए के जननायक हम सबके महबूब नेता अखिलेश यादव जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ हम कार्यकर्ताओं ने मिलकर मनाने का काम किया मा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दीर्घायु हो और उनका संरक्षण सदैव बना रहे यही ईश्वर से कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने में जुटे हैं।
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचने का संकल्प भी दोहराया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला सचिव चतुर्भुजी यादव, डॉ. एस.के. यादव, केशवराम यादव, कैलाश यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रमोद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. जोखू यादव, प्रदेश सचिव अब्दुल हाई, प्रदेश सचिव शिवाकांत मिश्रा, डॉ. हीरालाल यादव, रंजन यादव, सुरेश यादव, रमेश वर्मा, सतीश कौशल, अमरनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।


