फर्रुखाबाद: रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहा युवक, बाइक पर खतरनाक स्टंट; वीडियो वायरल

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के संकिसा मार्ग का है, जहां एक युवक का बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फर्रुखाबाद: रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहा युवक, बाइक पर खतरनाक स्टंट; वीडियो वायरल
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट 

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा मामला कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के संकिसा मार्ग का है, जहां एक युवक का बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में युवक बाइक से हाथ छोड़कर स्टंट करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, युवक बाइक पर लेटकर उसे दौड़ाता दिखाई दे रहा है। युवक की इस खतरनाक हरकत से कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

सोशल मीडिया पर फेमस होने और रील बनाने के चक्कर में युवक अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहा है। उसकी इस लापरवाही से सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। आखिर रील बनाने का यह कैसा जुनून है, जहां कुछ लाइक और व्यूज के लिए जिंदगी को ही दांव पर लगाया जा रहा है।