शाहजहांपुर: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया रोडवेज का वरिष्ठ लिपिक, बरेली की एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

उप्र के शाहजहांपुर जनपद में रोडवेज बस स्टैंड पर वरिष्ठ लिपिक (टाइम कीपर) को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की और मौके पर काफी देर तक पूछताछ की।

शाहजहांपुर: रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया रोडवेज का वरिष्ठ लिपिक, बरेली की एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
Published By- Diwaker Mishra

शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट  

शाहजहांपुर /जनमत न्यूज़। उप्र के शाहजहांपुर जनपद में रोडवेज बस स्टैंड पर वरिष्ठ लिपिक (टाइम कीपर) को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की और मौके पर काफी देर तक पूछताछ की।

सूत्रों के मुताबिक, टाइम कीपर पर चालक और परिचालकों की ड्यूटी लगाने व काटने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। रोडवेज बस स्टैंड पर हुई कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालयों में हलचल मच गई।

कार्रवाई के बाद रोडवेज एआरएम का मोबाइल बंद होने की बात सामने आई है। मामले में आधिकारिक जानकारी की पुष्टि होना बाकी है।

सूत्रों की माने तो बरेली की एंटी करप्शन टीम ने शाहजहांपुर रोडवेज में तैनात बाबू नृपेश को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया