लखीमपुर खीरी में वन विभाग के बफर जोन में तैनात बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में तैनात कनिष्ठ बाबू विक्रांत सिंह नेगी को ₹12 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

लखीमपुर खीरी में वन विभाग के बफर जोन में तैनात बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में तैनात कनिष्ठ बाबू विक्रांत सिंह नेगी को 12 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि वनकर्मी इंदल सिंह ने ट्रांसफर के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत एंटी करप्शन लखनऊ से की थी। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और आरोपी बाबू को कार्यालय के पास रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है।