योगी सरकार का पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला
इस बार यूपी में 504 ग्राम पंचायत कम हो गई हैं और अब 57695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। ग्राम प्रधानों के अलावा 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने जाएंगे। इस बार पंचायती राज निदेशालय की ओर से ग्राम पंचायतों की संख्या निश्चित कर दी गई है।
लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. जिसमे पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन से संबंधित याचिका का हाईकोर्ट मेंं निपटारा कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उच्च न्यायालय के समक्ष यह बयान दिया है कि वह चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करेगी। इसके बाद आरक्षण तय किया जाएगा। इसके बाद चुनाव कराया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव इसी साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित है।
इसी के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इस बार यूपी में 504 ग्राम पंचायत कम हो गई हैं और अब 57695 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। ग्राम प्रधानों के अलावा 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने जाएंगे। इस बार पंचायती राज निदेशालय की ओर से ग्राम पंचायतों की संख्या निश्चित कर दी गई है। वर्ष 2021 के पंचायत चुनावों में 58199 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच योगी सरकार ने हाई कोर्ट में महत्वपूर्ण हलफनामा दाखिल किया है। यूपी सरकार अब एक अब समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करेगी। इसकी रिपोर्ट और रैपिड सर्वे के आधार पर ही ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा।

Janmat News 
