शादी समारोह में डीजे पर विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत
गोरखपुर (जनमत) :- यूपी के गोरखपुर में भाई के साली के शादी में शामिल होने पहुंचा मुनीब से डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया.मौके पर विवाद कर रहे युवकों ने मुनीब कि लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.वहां इलाज के दौरान मौत हो गई. पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.एसपी साउथ ने कहा कि परिजनों के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है.दो को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है.
दरअसल गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के चिरईयाढाड़ गांव के रहने वाली मृतिका की बहन सरोजा देवी ने सिकरीगंज पुलिस को तहरीर दिया कि उसका 19 साल का मृतक भाई मुनीब चौहान जो चार भाइयों में सबसे छोटा है. BSF की तैयारी कर रहा था.बड़ा भाई दुबई रहता है.10 फरवरी को भाई के साली की शादी थी.कनैला गांव से सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरिजनपुर में बारात गई थी. जिसमें भाई भी शामिल होने पहुंचा.वहां पर डीजे पर नाचने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया. मृतक मुनीब चौहान ने विवाद कर रहे लोगों को कुछ बोल दिया तो वहां मौजूद गांव के मनबढ़ युवकों ने लाठी डंडे से पिटाई कर दी.जिसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग पिटाई कर रहे हैं.
.पिटाई के दौरान अधमरा हालत में छोड़ा. गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मंगलवार की रात जिला अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान उसकी बुधवार को मौत हो गई. पीड़िता के तहरीर पर सिकरीगंज पुलिस ने 5 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया.. एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि शादी समारोह में मंगलवार की रात डीजे पर नाचने के दौरान विवाद हो गया.इसमे एक व्यक्ति मुनीब चौहान हो गया.जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गाया.इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई .परिजन की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाया गया है.

Janmat News 
