कलयुगी बेटे ने शराब के लिए मां को उतारा मौत के घाट
जनमत न्यूज़ के लिए भीम शंकर की विशेष रिपोर्ट ...
फतेहपुर (जनमत) :- यूपी के फतेहपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए एक बेटे ने शराब के रुपए न मिलने पर अपनी ही मां को राड से पीट कर मौत के घाट उतार दिया और पीटने के बाद तड़पती मां को वहीं पर बैठता देखता रहा चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर पड़ोसी पहुंचे खून से भरा हादसा देख सभी की आंखें फटी रह गई। ताजा मामला मालवा थाना क्षेत्र के बरमतपुर गांव का है गंभीर घायल मां को पड़ोसियों ने आनन फानन अस्पताल पहुंचाया जहां अस्पताल में इलाज हुआ और उसकी मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बरामतपुर गांव के रहने वाले रामचंद्र रैदास मलवा थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात है उन्होंने बताया कि उनके दो पुत्र आकाश और अरविंद कुमार हैं बड़ा बेटा अरविंद शराब का आदी है।जब कि छोटा बेटा प्राइवेट काम करता है। बड़ा बेटा आए दिन अपनी मां माया देवी से शराब के लिए पैसे मांगता रहता था। कल घर में करीब 4:00 बजे अरविंद नशे की हालत में घर पहुंचा और पैसे की मांग करने लगा मना करने पर उसने घर में खड़ी मोटरसाइकिल के सॉकर (रॉड) से मां पर हमला कर दिया जिससे माया देवी गंभीर घायल हो गई जिन्हें जिला अस्पताल लेकर घर वाले पहुंचे जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट हॉस्पिटल रेफर कर दिया वही कानपुर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान माया देवी की मौत हो गई। देवरा शिव पूजन ने बताया कि भाभी को राड से पीटने के बाद अरविंद नशे की हालत में ही मां को तड़पता देखता रहा और वहीं पर बैठा रहा जब पड़ोसी पहुंचे तो अरविंद मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार को दीवान का पूर्व मोड़ नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया, पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Janmat News 
