Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर 3 शुभ मुहूर्त, जानें पूरी पूजन विधि

हरतालिका तीज 2025: इस बार 16 अगस्त को तीज व्रत है। जानिए तीन शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, पूजा विधि और किन अशुभ समय में पूजा न करें। व्रत की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर 3 शुभ मुहूर्त, जानें पूरी पूजन विधि
Published By- A.K. Mishra

नई दिल्ली: 16 अगस्त, मंगलवार को हरतालिका तीज व्रत मनाया जाएगा। अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए यह व्रत विशेष रूप से स्त्रियों और कन्याओं द्वारा किया जाता है। शिवपुराण के अनुसार, सबसे पहले माता पार्वती ने यह व्रत भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए किया था। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने वालों की रक्षा स्वयं भगवान शिव करते हैं।

इस बार तीज व्रत तृतीया तिथि को ध्यान में रखकर दोपहर से पहले पूजा करने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं तीन सबसे शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त और पूजा विधि।

हरतालिका तीज पर 3 उत्तम पूजन मुहूर्त

1. चर मुहूर्त (सामान्य): 09:09 AM से 10:46 AM
2. लाभ मुहूर्त (उन्नति): 10:46 AM से 12:23 PM
3. अमृत मुहूर्त (सर्वोत्तम): 12:23 PM से 01:59 PM

विशेष मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:57 AM से 12:48 PM

  • विजय मुहूर्त: 02:31 PM से 03:23 PM

  • गोधूलि मुहूर्त: 06:49 PM से 07:11 PM

  • अमृत काल: 11:30 PM से 01:15 AM (27 अगस्त)

  • रवि योग: पूरे दिन शुभ

ध्यान दें: चतुर्थी तिथि दोपहर में लग रही है, इसलिए चतुर्थी से पहले पूजन समाप्त करें

इन अशुभ मुहूर्त में पूजा न करें

  • राहुकाल: 03:36 PM से 05:13 PM

  • रोग (अमंगल): 05:56 AM से 07:33 AM और 05:13 PM से 06:49 PM

  • उद्वेग (अशुभ): 07:33 AM से 09:09 AM और 09:36 PM से 10:59 PM

  • काल (हानि): 01:59 PM से 03:36 PM और 06:49 PM से 08:13 PM

हरतालिका तीज पूजन विधि

भगवान शिव, माता पार्वती और श्रीगणेश की पूजा करें।
 मिट्टी से तीनों की प्रतिमा बनाएं।
भगवान गणेश: तिलक करके दूर्वा अर्पित करें।
भगवान शिव: फूल, बेलपत्र, भांग, दूध, दही, शहद, गंगाजल और धतूरा अर्पित करें।
माता पार्वती: श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
 वस्त्र अर्पण के बाद हरतालिका तीज व्रत कथा सुनें।
श्रीगणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।
अंत में भोग लगाकर क्षमा याचना करें।

भोग सामग्री: पंचामृत, सात्विक खीर, सूखे मेवे, मिश्री, फल, मिठाई, हलवा, पंजीरी।